Download PDF with Timer

Download PDF

एक वाक्य मे उत्तर लिखो pdf प्रश्नपत्रिका के लिए क्लिक करे .

इयत्ता - सहावी हिंदी प्रश्नोत्तर

इयत्ता - सहावी हिंदी

एक वाक्य में उत्तर लिखो

1) डाकघर से किसी व्यक्ति को पैसा भेजने वाली सुविधा को क्या कहते हैं?

उत्तर - मनीऑर्डर कहते हैं।

2) डाकघर में कौन-कौन से काउंटर होते हैं?

उत्तर - बचत खाता, मनीऑर्डर, रजिस्ट्री, टिकट के लिए काउंटर होते हैं।

3) डाकघर में कुल कितने कर्मचारी दिखाई पड़ रहे हैं?

उत्तर - कुल सात कर्मचारी दिखाई पड़ रहे हैं।

4) डाकघर में कौन-कौन सी सूचनाएँ प्रदर्शित की गई हैं?

उत्तर - 'बचत आपकी, प्रगति देश की', 'हम आपकी आवश्यकता समझते हैं'।

5) हमारी जिम्मेदारी क्या है?

उत्तर - सबको सच्ची राह दिखाना हमारी जिम्मेदारी है।

6) सबकी मदद कैसे लोगों को मिलती है?

उत्तर - हिम्मत करने वाले लोगों को मदद मिलती है।

7) हमें धीरज क्यों धरना चाहिए?

उत्तर - क्योंकि समय सदा एक सा नहीं रहता।

8) हम अँधेरा किस तरह दूर करेंगे?

उत्तर - आत्मज्ञान का दीप जलाकर।

9) हमें हँसकर क्यों जीना चाहिए?

उत्तर - क्योंकि एक दिन सभी को यह संसार छोड़कर जाना है।

10) प्रीति अपने मित्रों के साथ कहाँ गई थी?

उत्तर - आनंद महोत्सव देखने।

11) उसे दिन सारा मोहल्ला क्यों छींक रहा था?

उत्तर - क्योंकि उसे दिन लल्लन की चक्की पर हरिकिशन दास के यहाँ की शादी की मिर्च पिसाई जा रही थी।

12) आनंद महोत्सव में रखे बोर्ड पर क्या लिखा था?

उत्तर - बोर्ड पर लिखा था - आइए, आइए हमें गलत साबित करके हजार रुपए ले जाइए।

13) नृत्य की दुकान के अंदर जाकर प्रीति ने क्या देखा?

उत्तर - प्रीति ने देखा कुछ कठपुतलियां रंग-बिरंगे पहनते पहनकर आंखें मटकाती हुई इधर से उधर आ जा रही थीं।

14) दस ग्राम सोने का मूल्य क्या है?

उत्तर - 10 ग्राम सोने का मूल्य पच्चीस हजार रुपए है।

15) सोने से कौन-कौन सी चीज बनाई जाती है?

उत्तर - सोने से अंगूठी, माला, बाली बनाई जाती है।

16) लोहे पर किसकी रक्षा का भार है?

उत्तर - लोहे पर सोने की रक्षा का भार है।

17) एक किलो लोहे का मूल्य क्या है?

उत्तर - एक किलो लोहे का मूल्य पच्चीस-तीस रुपए है।

18) किससे मेहनत नहीं होती?

उत्तर - सोने से मेहनत नहीं होती।

19) लोहे पर किसकी रक्षा का भार है?

उत्तर - लोहे पर सोने की रक्षा का भार है।

20) रक्षक का धर्म कौन-सा है?

उत्तर - शरीर को एक अमानत समझकर यथा संभव उसकी रक्षा करना रक्षक का धर्म है।

21) फेफड़ों के लिए क्या अति आवश्यक है?

उत्तर - चौबीसों घंटे शुद्ध से शुद्ध हवा फेफड़ों में जाए, यह अति आवश्यक है।

22) सर्दी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर - गले तक अच्छी तरह कंबल ओढ़कर, सिर और कान पर कपड़ा लपेट लेना चाहिए।

23) जैतून के तेल की जगह मक्खन क्यों लिया जाना चाहिए?

उत्तर - मक्खन में जो विटामिन होते हैं, वह जैतून के तेल में नहीं होते।

24) किन-किन सब्जियों की गिनती अच्छी हरी सब्जियों में होती है?

उत्तर - लौकी, फूलगोभी, पत्तागोभी, बिना बीज के सेम तथा बैंगन।

25) पेड़ के नीचे बिल में रहने वाला साँप पेड़ पर क्यों चढ़ा?

उत्तर - टीटू गिलहरी के बच्चों को निगलने के लिए।

26) टीटू के बच्चों ने चिंकी के बच्चों की क्या शिकायत माँ से की?

उत्तर - उन्होंने कहा कि चिंकी के बच्चे फलों को झूठा कर देते हैं।

27) तेज हवा चलने पर चिंकी चिड़िया को क्या डर लगा?

उत्तर - यदि तेज हवा चलेगी तो शाखाएँ हिलेंगी और घोसला गिर जाएगा।

28) चिंकी और टीटू ने अंडों को पानी में बहने से कैसे बचाया?

उत्तर - उन्होंने अंडों को चिंकी के घोसले में पहुंचाकर पत्तों से ढँक दिया।

29) चिंकी के बच्चों ने पेड़ को अपना बताने की क्या दलील दी?

उत्तर - उन्होंने कहा कि इस पर उनका नीड बना हुआ है, जिसमें उन्होंने आँखें खोलीं।

30) भारत का मुकुट हिमालय किस दिशा में है?

उत्तर - उत्तर दिशा में।

31) समुद्र भारत की किस दिशा में है?

उत्तर - दक्षिण दिशा में।

32) नदियों को सुधा की धारा क्यों कहा गया है?

उत्तर - क्योंकि नदियों का पानी ही सभी जीवों को जीवन देता है।

33) नव क्रांति के पुजारी से कवि का क्या तात्पर्य है?

उत्तर - भारत के नागरिक नए विचारों और खोजों को तुरंत अपना लेते हैं।

Post a Comment

THANK YOU

Previous Post Next Post